उच्च न्यायालय के आदेश पर भिउरा गांव में चकबंदी के लिए किसानों के बीच कराया गया मतदान

मुकेश मिश्र
ब्यूरो चीफ दि ग्राम टुडे
अंबेडकरनगर – अकबरपुर तहसील क्षेत्र के ब्लाक कटेहरी अंतर्गत भिउरा गांव में चकबंदी कराने हेतु उच्च न्यायालय के आदेश पर जिलाधिकारी अंबेडकरनगर के दिशा निर्देश पर अधिकारियों की एक कमेटी बनाकर चुनावी मतदान की तरह पर्ची के माध्यम से किसानों द्वारा हां या न लिखवाकर कराया गया मतदान। ज्ञात हो की इसी ग्राम सभा पूर्व में चकबंदी अधिकारियों द्वारा चार चार बार मतदान कराया गया जिसमें चकबंदी अधिकारियों को ग्राम वासियों द्वारा काफी विरोध का सामना करना पड़ा, चौथी बार हुए मतदान में बराबर बराबर का मतदान पड़ जाने से चकबंदी को कैंसिल कराने हेतु गांव के ही एक किसान द्वारा उच्च न्यायालय में एक रिट डाली गई जिसपर माननीय कोर्ट द्वारा चकबंदी आयुक्त लखनऊ से पुनः मतदान कर किसानों के मंतव्य लेकर एक रिपोर्ट पेश करने को कहा जिसके अनुपालन में जिलाधिकारी द्वारा एक कमेटी बनाकर गांव में भेजा गया गांव आने के पूर्व चकबंदी अधिकारियों द्वारा समस्त ग्राम सभा वासियों एवं समस्त खतौनी धारकों को सूचना दी गई। जिस पर आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे पूरी टीम गांव में पहुंच गई और भारी संख्या में किसानों ने इस मतदान में प्रतिभाग किया। ग्राम सभा में खाताधारकों कुल संख्या 311 थी जिसमें से 111 खाताधारकों ने मतदान किया। इनमें 94 किसानों ने चकबंदी के पक्ष में, जबकि 17 ने चकबंदी के विरोध में मतदान किया।
जिलाधिकारी द्वारा बनाए गए मतदान कमेटी में एडीएम डीडीसी रंजीत सिंह, एसडीएम अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, सीओ सिटी अकबरपुर नीतीश कुमार तिवारी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी एसडीएम टांडा डॉ. पुष्पेंद्र पटेल, चकबंदी अधिकारी महेंद्र प्रताप, अनिल कुमार सिंह, प्रकाश चंद्र पाण्डेय, चकबंदी कर्ता मनीराम रावत, संतोष कुमार तिवारी, लेखपाल अभिषेक राव, कन्हैया बख्श सिंह, संदीप यादव, इफ्तेखार अहमद, देवेंद्र कुमार, राहुल कुमार, मुकेश कुमार, ग्राम प्रधान पवन सिंह, चकबंदी अध्यक्ष निशा, अहिरौली थानाध्यक्ष दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ शांति पूर्ण मतदान के लिए मौजूद रहे।






