हिंदी भाषा जैसे कोई राजदुलारी है

Date:

*।हिंदी दिवस 14 सितंबर के अवसर पर।*

*।।रचना शीर्षक।।*

*।।हिंदी भाषा जैसे कोई राजदुलारी है।।*

*।।विधा।।मुक्तक।।*

1

हिंदी लगती बड़ी ही प्यारी है।

हिंदी सारे जग से न्यारी है।।

विश्व में हिंदी का परचम लहराए।

हिंदी भाषा जैसे राजदुलारी है।।

2

चहुँ ओर ही हिंदी का गुणगान है।

यह भाषा तो बहुत ही महान है।।

ज्ञान विज्ञान वेद शास्त्र संस्कृति।

यह भाषा मानो रत्नों की खान है।।

3

बहुत मीठी सी यह एक बोली है।

कभी कठोर सी भी और भोली है।।

बात उतर जाती है सीधी दिल में।

मानो कि कोई मिश्री की गोली है।।

4

भारत ही नहीं विश्व की भाषा है।

आपसी प्रेम को दी नई आशा है।।

हिंदी मात्र भाषा नहीं है मातृ भाषा।

विविधता में एकता की परिभाषा है।।

5

जोड़कर रखा भारत को एक सूत्र में।

बना कर रखा है इसे शुभ मुहूर्त में।।

हिंदी में ही भारत पहचान निहित।

भारत काउत्थान निहित हिंदी गोत्र में।।

।6

कला संस्कृति की जननी को प्रणाम है।

हर प्रदेश की एकता में छिपा नाम है।।

राजभाषा नहीं राष्ट्रभाषा स्थान मिले।

इसी में अंतर्निहित हिंदी का सम्मान है।।

*रचयिता।।एस के कपूर “श्री हंस”*

*बरेली।।*

*©. @. skkapoor*

*सर्वाधिकार सुरक्षित*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...