वीरांगना उदादेवी पासी की जयंती पर करेंगे पुष्पर्पित….. अनोद रावत

संवाददाता शिवबालक गौतम
मोहनलालगंज लखनऊ राष्ट्रीय कल्याण मंच ने प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वीरांगना उदा देवी की जयंती तीस जून को मनाने की घोषणा की है ।मोहनलालगंज न्यू जेल रोड पर स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों संग मासिक बैठक कर राष्ट्रीय कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनोद कुमार रावत ने बताया कि 30 जून 2026 को अमर शहीद वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती के मौके पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से सिकंदर बाग चौराहे लखनऊ में मनाई जाएगी जो कि 30 जून को खुर्दही बाजार अंडर पास के पास सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होकर अपने-अपने संसाधनों से सिकंदर बाग चौराहा लखनऊ जाएंगे वहां पहुंचकर अमर शहीद वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान की चर्चा कर जनमानस को जागरूक किया जाएगा कि वीरांगना उदा देवी पासी ने अंग्रेजों से लड़ते लड़ते कैसे शहीद हो गई थी ।






