1970 के दशक का पुल फिर खुला, 1.94 करोड़ से 30 करोड़ पहुंची रिपेयरिंग लागत

Date:

जनता को मिली राहत चालू हुआ रिपेयरिंग के बाद पुल

10 से 15 जुलाई तक ट्रक-बस जैसे भारी वाहन भी इस पुल से चलेंगे : जिलाधिकारी

रायबरेली। लालगंज तहसील क्षेत्र में जिले में 1970 के दशक में बना गेगासो पुल लंबे समय से बंद था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब इस पुल को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। जल्द ही 10 से 15 जुलाई के बीच भारी वाहनों का आवागमन भी शुरू कर दिया जाएगा।वही मौके पर पहुंचीं DM ने मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह पुल काफी समय से बंद था और इसमें रिपेयर वर्क चल रहा था। निरीक्षण के लिए DM SP खुद मौके पर पहुंचे।
दरअसल यह पुल मूल रूप से 1 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से बनाया गया था। लेकिन अब इसकी रिपेयरिंग में करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। लागत में इतनी बड़ी बढ़ोतरी चर्चा का विषय बन गई है।वही मीडिया के द्वारा लाइट की व्यवस्था पर जब सवाल किया गया तो DM ने कहा “मैंने निर्देश दिए हैं।अगर विभाग अपने कंटेनमेंट से कर पाएगा तो कर लेंगे, नहीं तो दूसरे तरीके से व्यवस्था कराई जाएगी।”फिलहाल गेगासो पुल के शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से वैकल्पिक रास्तों से गुजर रहे हल्के वाहनों की परेशानी अब खत्म होगी। 10-15 जुलाई के बाद ट्रक-बस जैसे भारी वाहन भी इस पुल से गुजर सकेंगे।

Oplus_131072

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

राष्ट्रीय महासचिव की नई जिम्मेदारी, प्रो. (डॉ.) राम आसरे सिंह कुशवाहा को मिली अहम जिम्मेदारी

दि ग्राम टुडे, कानपुर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता प्रोफेसर...

आपदा पीड़ितों को राहत, मृतक परिवारों को चार-चार लाख

  महोली/सीतापुर महोली विधायक शशांक त्रिवेदी के ब्रह्मावली स्थित ठाकुरद्वारा...

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...