राम मंदिर ट्रस्ट को बदनाम करने की साजिश का आरोप, सिंधी समाज ने 200 किलो चांदी गायब होने के दावे को बताया भ्रामक

Date:



दि ग्राम टुडे,सूर्यनारायण।
कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सिंधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अंशवानी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बदनाम करने की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए दान की गई 200 किलो चांदी की शिलाओं के गायब होने का प्रचार पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है। इस तरह की अफवाहें फैलाकर मंदिर ट्रस्ट की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, जो अत्यंत निंदनीय है।
अशोक अंशवानी ने आरोप लगाया कि राजू मनवानी द्वारा जानबूझकर इस मामले को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजू मनवानी मंदिर विरोधी ताकतों और राजनीतिक दलों के साथ मिलकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बदनाम करने का कुचक्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि राजू मनवानी ने देश और विदेश में बसे सिंधी समाज के लोगों से दान के नाम पर बड़ी मात्रा में धन एकत्र किया, लेकिन उसका कोई स्पष्ट हिसाब समाज को नहीं दिया गया।
उन्होंने बताया कि समाज को यह कहा गया था कि चांदी की शिलाओं को गलाकर मंदिर निर्माण कार्य में उपयोग किया जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस पूरे प्रकरण की एसआईटी जांच कराने का निर्णय लिया गया, जिसमें यह बात सामने आई कि 200 किलो चांदी गायब होने का दावा पूरी तरह गलत है।
प्रेस वार्ता के दौरान अशोक अंशवानी ने मांग की कि एसआईटी को राजू मनवानी की संपत्तियों और आर्थिक लेनदेन की भी जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सार्वजनिक किया जाए कि कथित 200 किलो चांदी कहां से खरीदी गई और उसका पूरा लेखा-जोखा समाज के सामने रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण से सिंधी समाज बेहद आहत है और समाज चाहता है कि सच जनता के सामने आए।
उन्होंने यह भी मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार यह जांच करे कि राजू मनवानी की किन राजनीतिक और विरोधी शक्तियों से मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच होने पर “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा।
इस अवसर पर सिंधी समाज के कई सम्मानित लोग और पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

 कानपुर देहात जिला अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण  

    ब्यूरो‌ रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात जिला अधिकारी कपिल सिंह द्वारा...

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश  द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

  ब्यूरो रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के...

दिनदहाड़े घर में चोरी, 1.76 लाख नकद व जेवरात बच्चों और महिला पर आरोप, जांच शुरू

संवाददाता लखनऊ लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धेश्वर स्थित पिंक...