कल्याणपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, बाइक सवार दो गंभीर घायल, चालक मौके से फरार

Date:

दि ग्राम टुडे,कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आवास विकास नंबर-3 स्थित नंदन पैलेस के सामने एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो अत्यधिक तेज गति से आ रही थी। नंदन पैलेस के सामने पहुंचते ही उसने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा आसपास के लोगों और राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि फरार स्कॉर्पियो चालक और वाहन की पहचान कर उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा फरार चालक की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...