कल्कि नगरी संभल में दिव्य गंगा सेवी सम्मान एवं आचार्यकुल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

Date:

आचार्य विनोबा भावे के आदर्शों पर चलकर ही हो सकता है श्रेष्ठ भारत का निर्माण – आचार्य धर्मेन्द्र

वेद से विज्ञान तक की यात्रा ही भारत को पुनः विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित करेगी:डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय

संभल। मेंथा मार्केट स्थित महर्षि दयानंद आर्य समाज मंदिर में आचार्यकुल जिला सम्मेलन एवं दिव्य गंगा सेवा मिशन सम्मान समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। समारोह में विभिन्न राज्यों से आए गंगा प्रेमियों, आचार्यकुल परिवार के विद्वानों, कवियों एवं साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेन्द्र, दिव्य गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय समन्वयक डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलपति इंद्रजीत तिवारी, शिवनाथ सिंह शिव, इंद्रेश शर्मा एवं ओमप्रकाश मिश्रा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्व कुलपति एवं आचार्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य धर्मेन्द्र ने कहा कि भारत विभिन्न संपदाओं का देश है। इसके उत्थान हेतु सत्य सनातन संस्कृति को और अधिक मजबूत करना होगा। आचार्य विनोबा भावे के सपनों को साकार करने के लिए युवाओं में जागृति आवश्यक है और हम सभी को विनोबा जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना होगा, तभी श्रेष्ठ भारत का निर्माण संभव है।


दि ग्राम टुडे के समूह संपादक,दिव्य गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय समन्वयक, एवं आचार्यकुल के उत्तराखंड के संयोजक डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने कहा कि वेद से विज्ञान तक की यात्रा ही भारत को पुनः विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित करेगी। दिव्य गंगा सेवा मिशन का लक्ष्य माँ गंगा की निर्मलता के साथ-साथ हिन्दी और भारतीय संस्कृति की सेवा करना है। उन्होंने चुनार, मिर्जापुर में प्रस्तावित वेद से विज्ञान गुरुकुल के स्वप्न और उसकी रूपरेखा पर भी प्रकाश डाला। महासचिव इंद्रेश शर्मा ने गुरुकुल की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा दिव्य गंगा सेवा मिशन की आगामी योजनाओं को सदन में प्रस्तुत किया। डॉ. पाण्डेय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों और साहित्यकारों को गंगा सेवी सम्मान और टीजीटी साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम को आचार्यकुल उत्तर प्रदेश के मुख्य संगठक डाॅ.शिवनाथ सिंह शिव, कै.सरोज सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा,काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव कवि इंद्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ ने भी सम्बोधित किया।


इस अवसर पर काव्य पाठ करने वाले कवियों में शालिनी रस्तोगी मीनू, विकास मिश्रा, दिनेश कुमार, भगवती प्रसाद मिश्र, विशम्भर दयाल अवस्थी, शिवकुमार चंदन, पं. मुल्कराज आकाश, प्रमोद राणा, सत्यवती सत्या, नीरज गोस्वामी, ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, वी. के. त्रिपाठी विकट, दिनेश पाल दिव्य, संजय सृजन, दीपक गोस्वामी, नवीन प्रकाश शर्मा, प्रमोद झा, विकास वार्ष्णेय, डॉ. संदीप सचेत, आनंद शर्मा आदि ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम संयोजक शालिनी रस्तोगी मीनू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपनी कविता प्रस्तुत की, जिस पर श्रोता तालियाँ बजाने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम का सफल संचालन व्यंग्य कवि अतुल कुमार शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

ललित कुमार गुप्ता बने केसरिया हिंदू वाहिनी गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष

    संगठन के प्रति निष्ठा और उत्कृष्ट कार्यों को देखते...

स्वच्छता अभियान की हकीकत: दीवारों पर स्लोगन, जमीन पर गंदगी का अंबार

  महोली के मेला ग्राउंड में गंदगी से लोग परेशान,...