महोली सीतापुर। विकासखंड पिसावा के ग्राम छहेलिया में जिलाधिकारी के निर्देश पर कुम्हारन तालाब की साफ-सफाई एवं खुदाई का कार्य शुरू कराया गया है। कुछ समय पूर्व जिलाधिकारी गांव में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के बीच स्थित तालाब की सफाई एवं जीर्णोद्धार की आवश्यकता से अवगत कराया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी पिसावा को तालाब की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मौके पर तालाब की खुदाई का कार्य शुरू कराया गया।
कार्य की निगरानी के दौरान नायब तहसीलदार वसुंधरा त्रिपाठी समेत संबंधित कर्मचारी एवं ग्राम प्रधान आशाराम मौजूद रहे।






