दी ग्राम टुडे 

Date:

*मध्य विद्यालय सरॉव में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित*

 

*दिनारा (रोहतास)* – प्रखंड के ग्राम पंचायत सरॉव अंतर्गत मध्य विद्यालय सरॉव में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विद्यालय के सम्मानित शिक्षक मुन्ना प्रसाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वच्छ शरीर में ही स्वच्छ मन का निवास होता है।” उन्होंने बच्चों को भोजन से पहले हाथ धोने, शौच के बाद हाथ-पैर धोने, नाखून काटकर साफ रखने, प्रतिदिन स्नान करने और साफ-सुथरे कपड़े पहनने की सलाह दी।

वहीं स्वच्छता पर्यवेक्षक राजमणी चौधरी ने छात्र-छात्राओं को खुले में शौच नहीं करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण, स्वच्छता कर्मी प्रेमचंद सिंह, विराज साह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

मानव जीवन अनमोल, व्यर्थ न गवाएं, पंकज जी महाराज

मीरजापुर।जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थापक संत...

पाक्सो एक्ट को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

  महोली अमृत विचार :उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन...

विजय सैनी     बाइक सवार गिरने के साथ ई-रिक्शा भी पलटे,...

राशन की दुकान में 11 कुंतल अनाज कम मिला, कार्रवाई के निर्देश

  पिसावां/महोली (दि ग्राम टुडे)। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार...