महोली, सीतापुर। धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया ने मंगलवार को महोली विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया।
इसी क्रम में सांसद आनंद भदौरिया ग्राम उरदौली पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर जान गंवाने वाली भार्गव पत्नी छोटी देवी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार को अपनी ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया।
सांसद ने कहा कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के महोली विधानसभा अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।






