राज्य स्तरीय बालिका साइकलिंग लीग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

Date:

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमा

मुंगेर। भारत सरकार के अस्मिता खेलो इंडिया के अंतर्गत साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय बालिका साइकलिंग लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ हवाई अड्डा मैदान, मुंगेर में भव्य रूप से किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. कौशल किशोर, डॉ. देवराज सुमन, डॉ. उदय शंकर, भवेश चंद्र पांडे, डॉ. अखिलेश कुमार, राणा भानु प्रकाश, रंजन शर्मा, अभय नाथ पाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन, रिबन कटिंग एवं नारियल फोड़कर किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ मुंगेर के सचिव डॉ. उदय शंकर ने बताया कि बिहार में पहली बार इस प्रकार की राज्य स्तरीय बालिका साइकलिंग लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है और इसकी शुरुआत मुंगेर की धरती से होना जिले के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 110 बालिकाएं भाग लेने पहुंची हैं, जबकि मुंगेर जिले की लगभग 80 बालिकाएं भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता में मोतिहारी, बेगूसराय, भागलपुर, नालंदा, शेखपुरा, पटना, गया, नवादा, भोजपुर, सारण, वैशाली, लखीसराय, जमुई, कटिहार, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पूर्णिया, मधेपुरा, रोहतास सहित अन्य जिलों की प्रतिभागी बालिकाओं तथा मेजबान मुंगेर टीम की उपस्थिति रही।

उद्घाटन समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। वहीं सुश्री आकृति यादव एवं उनकी टीम द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. उदय शंकर एवं अमीरुल इस्लाम ने किया।

इसके बाद साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव डॉ. कौशल किशोर एवं साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ मुंगेर के सचिव डॉ. उदय शंकर ने हरी झंडी दिखाकर साइकलिंग प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर डॉ. कौशल किशोर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बालिकाओं में नया उत्साह, आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार होगा। उन्हें अपनी प्रतिभा और हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

प्रतियोगिता का फाइनल राउंड एवं पुरस्कार वितरण समारोह 27 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

मुंगेर से शुरू हुई यह प्रतियोगिता बालिका खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक नया मंच प्रदान कर रही है और जिले के लिए गौरव का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...

ग़ज़ल 

मुझसे ज़मीर बेच के खाया नहीं गया। मज़बूर को कभी...

स्वाभिमानी स्त्री

लोगों ने मुझे तोड़ने की, हद से ज्यादा कोशिशें की। मैं...