जगत में भारत है अभिराम
सत्य,अहिंसा,विश्व शान्ति में,
पाया इसने नाम
जगत….
राम ने सत्य सिखाया जग को,
सत्य का मार्ग दिखाया जग को
अपने वचन का पालन करना,
धर्मध्वजा को थाम
जगत…..
बुद्ध ने कहा धर्म पै चलना,
सदा अहिंसा का व्रत करना
उनके उपदेशों पर चलके,
बना अशोक महान
जगत…..
मोहनदास करमचंद गांधी,
विश्व में एक अनोखी आंधी
सत्याग्रह आंदोलन करके,
किया अनूठा काम
जगत…..
करो,मरो से नाता जोड़ो,
अंग्रेजो तुम भारत छोड़ो
गांधी ने सत्य-अहिंसा पै चलके
पाया महात्मा नाम
जगत……
एक साधारण बालकआया,
लाल बहादुर नाम था पाया
सादगी की प्रतिमूर्ति बना वो,
पी०एम०था निष्काम
जगत……
जय जवान का नारा दे गये
जय किसान का नारा दे गये
सेवा की निस्वार्थ,देश पर
हो गये वो बलिदान
जगत……
आशा बिसारिया चंदौसी उ.प्र.






