मछरिया में मुहर्रम जुलूस का डीसीपी दक्षिण ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर रही विशेष नज़र

Date:

मछरिया में मुहर्रम जुलूस का डीसीपी दक्षिण ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

दि ग्राम टुडे,कानपुर नगर। थाना नौबस्ता क्षेत्रांतर्गत मछरिया में आयोजित मुहर्रम जुलूस का पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होता पाया गया।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजकों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील भी की।
कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस की प्रभावी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के बीच मुहर्रम का जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संचालित होता रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि पर्व सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...