सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस में प्रवेश का अंतिम मौका, सीमित सीटों पर ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर होगी काउंसलिंग

Date:

सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस में प्रवेश का अंतिम मौका, सीमित सीटों पर ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर होगी काउंसलिंग
दि ग्राम टुडे,कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (बीए) और स्नातकोत्तर (एमए) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण की घोषणा की है। विभाग में अब कुछ ही सीटें शेष बची हैं, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र आवेदन कर सकते हैं।
भाषा संकाय में एमए हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत के साथ-साथ बीए ऑनर्स (हिंदी, अंग्रेजी) एवं बीए कॉम्बिनेशन (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और अन्य मानवीकीय विषय) पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी है। इसके अलावा फ्रेंच और जर्मन भाषा के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी आवेदन लिए जा रहे हैं।
स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस छात्रों को भाषा विज्ञान और साहित्य के व्यावहारिक पक्षों से जोड़ते हुए उन्हें शिक्षण, मीडिया, अनुवाद, कंटेंट राइटिंग और सिविल सेवा जैसे क्षेत्रों में बेहतर अवसर प्रदान करता है। आधुनिक परिसर, अनुभवी प्राध्यापकों का मार्गदर्शन और शैक्षणिक वातावरण विभाग की प्रमुख विशेषताएं हैं।
स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस के निदेशक डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि सीमित सीटों को देखते हुए विश्वविद्यालय ने ‘पहले आओ-पहले पाओ’ की नीति अपनाई है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस विभाग में पहुंचकर काउंसलिंग करा सकते हैं और अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...