जमीन हड़पने की नीयत से कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल

Date:

 

दि ग्राम टुडे, कानपुर।
कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे पर जमीन अपने नाम कराने की नीयत से बुजुर्ग पिता के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं आरोपी बेटे ने पिता को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर इलाके का बताया जा रहा है। पीड़ित बुजुर्ग पिता का आरोप है कि उनका बेटा लगातार जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। जब उन्होंने जमीन ट्रांसफर करने से इनकार किया तो बेटे ने आपा खो दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बेटे ने बुजुर्ग पिता को घर से बाहर खींचकर सड़क पर गिरा दिया और बेरहमी से पीटता रहा।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी युवक नहीं माना। किसी स्थानीय व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पीड़ित बुजुर्ग का कहना है कि उन्होंने घटना की शिकायत महाराजपुर थाने में की थी, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहा है, जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूरे प्रकरण की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...