पृथ्वी रंगमंच का गौरव बढ़ाएंगे पं. विजय दीक्षित, 15 अगस्त को मिलेगा ‘उत्पल दत्त सम्मान’

Date:


*****************************
वरिष्ठ रंगकर्मी मोहित बरूआ के नेतृत्व में आयोजित होगा सम्मान समारोह, रंगमंच जगत में खुशी की लहर
*****************************
दि ग्राम टुडे, कानपुर।
———————————
कानपुर। कानपुर के वरिष्ठ रंगकर्मी पंडित विजय दीक्षित को आगामी 15 अगस्त को प्रतिष्ठित ‘उत्पल दत्त सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान पृथ्वी रंगमंच, कानपुर के बैनर तले आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का संयोजन एवं नेतृत्व वरिष्ठ रंगकर्मी मोहित बरूआ द्वारा किया जा रहा है। सम्मान की घोषणा के बाद शहर के रंगमंच एवं सांस्कृतिक जगत में हर्ष का माहौल है।
पंडित विजय दीक्षित ने वर्षों से रंगमंच के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने अनेक नाटकों का सफल निर्देशन, अभिनय और मंचन कर कानपुर की रंगमंचीय परंपरा को नई पहचान दिलाई है। उनके मार्गदर्शन में कई युवा कलाकारों ने रंगमंच की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।
पृथ्वी रंगमंच के वरिष्ठ रंगकर्मी मोहित बरूआ ने बताया कि पंडित विजय दीक्षित का सम्मान केवल एक कलाकार का सम्मान नहीं, बल्कि कानपुर की समृद्ध रंगमंचीय परंपरा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि ऐसे कलाकार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके योगदान को सम्मानित करना समाज का दायित्व है।

‘उत्पल दत्त सम्मान’ भारतीय रंगमंच के महान अभिनेता, नाटककार और निर्देशक उत्पल दत्त की स्मृति में दिया जाता है। यह सम्मान उन रंगकर्मियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने रंगमंच के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देकर समाज और संस्कृति को समृद्ध किया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में शहर के वरिष्ठ साहित्यकार, रंगकर्मी, कलाकार, बुद्धिजीवी एवं सांस्कृतिक जगत की अनेक प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन कानपुर की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा देने के साथ युवा कलाकारों को भी प्रेरित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...

देश के युवाओं के हितों का ध्यान रखते हैं पीएम मोदी : अचिन मेहरोत्रा

  - भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने सुनी मन की...