भाजपा का डिजिटल लर्निंग महाअभियान शुरू, 6 जुलाई तक ऑनलाइन प्रशिक्षण से जुड़ेंगे कार्यकर्ता

Date:


दि ग्राम टुडे,कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की जिला कार्यशाला शुक्रवार को जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यशाला में संगठन के डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया था। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण अभियान 23 जून से प्रारंभ होकर 6 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य संगठन को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम, सशक्त और संवादशील बनाना है।
उन्होंने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर प्रशिक्षण से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। जिले, मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ समितियों, मोर्चों, प्रकोष्ठों तथा सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए इस प्रशिक्षण में सहभागिता अनिवार्य की गई है।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 वैकल्पिक भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। प्रशिक्षण में भाजपा का परिचय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की प्रमुख लाभार्थी योजनाएं, नमो ऐप तथा भाजपा के प्रमुख संगठनात्मक कार्यक्रमों सहित चार प्रमुख विषयों पर जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ता मोबाइल फोन के माध्यम से पाठ्य सामग्री पढ़ेंगे, वीडियो देखेंगे, ऑडियो सुनेंगे तथा प्रश्नोत्तरी में भाग लेंगे। प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को क्रेडिट बैज और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करना होगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि अभियान के संचालन के लिए जिला उपाध्यक्ष डॉ. जन्मेजय सिंह को संयोजक तथा पारस मदान और जीतू कश्यप को सहसंयोजक बनाया गया है। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...