
कानपुर नगर। गोविंद नगर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विमल प्रताप की टीम ने दबौली वेस्ट निवासी विनोद उर्फ टकला (32) को पकड़कर उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, आबकारी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी अशोक दुबे के नेतृत्व में की गई। अभियान में उपनिरीक्षक विमल प्रताप, उपनिरीक्षक गुरूशरण दुबे एवं कांस्टेबल संदेश कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गोविंद नगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
Date:






