‘घर की मुर्गी’ ने मंच पर बिखेरी अभिनय की रंगत

Date:

लखनऊ। आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को बिम्ब सांस्कृतिक समिति, लखनऊ द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘घर की मुर्गी’ का प्रभावशाली मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन वरिष्ठ निर्देशिका सरिता कपूर ने किया। कलाकारों ने अपने सधे हुए अभिनय, संवाद अदायगी और भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।


मंचन के दौरान हास्य, व्यंग्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रसंगों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से मानवीय रिश्तों और रोजमर्रा के जीवन से जुड़े पहलुओं को बेहद सहज एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के उपरांत पृथ्वी रंगमंच, कानपुर की ओर से नाटक के कलाकारों और रंगकर्मियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी मोहित बरुआ ने कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि रंगमंच केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को संवेदनशील और जागरूक बनाने की सशक्त विधा है।
उन्होंने कहा कि अच्छे नाटक दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ उन्हें सोचने के लिए भी प्रेरित करते हैं। ‘घर की मुर्गी’ की प्रस्तुति में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से रंगमंच की इसी सार्थक परंपरा को आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम में मौजूद रंगप्रेमियों एवं दर्शकों ने बिम्ब सांस्कृतिक समिति, निर्देशक सरिता कपूर तथा पूरी कलाकार टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। सम्मान समारोह के साथ कलाकारों के बीच आत्मीय संवाद ने आयोजन को और यादगार बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...

ग़ज़ल 

मुझसे ज़मीर बेच के खाया नहीं गया। मज़बूर को कभी...

स्वाभिमानी स्त्री

लोगों ने मुझे तोड़ने की, हद से ज्यादा कोशिशें की। मैं...