जन्मदिन बिटिया रानी का

Date:

आज जन्मदिन है बिटिया रानी का

खुशियों से आँगन हमारा भर जाए,

वर्तिका की प्यारी मुस्कान से

हमारा सारा घर महक जाय

 

साहित्य की दुनिया से उसको,

गहरा प्रेम निराला है,

कविता पढ़ना, कविता लिखना,

उसका शौक पुराना है।

 

नए-नए प्रयोग करे वो,

शब्दों को नया आकार दे,

अपनी सुंदर रचनाओं से

साहित्य को नया उपहार दे।

 

हमारे घर की लाडली है वो

आँखों की वो तारा है,

तेरी हँसी से रोशन होता

घर का हर कोना प्यारा है।

 

आज भी याद है वो दिन जब

तू झोली में हमारे आई थी,

हमारे देवता के जन्मदिवस पर

खुशियाँ संग संग लेकर आई थी।

 

ईश्वर तेरी राह में बिटिया

खुशियों के ढेरों दीप जलाए,

भगवान का आशीर्वाद सदा ही

तेरे सिर पर हमेशा छाया रहे

 

लंबी उम्र मिले तुझे बिटिया

हर सपना तेरा साकार हो,

वर्तिका रानी यूँ ही हँसती रहे तू

हमारे परिवार का तुझ पर आशीर्वाद रहे !

 

कुलदीप सिंह रुहेला

सहारनपुर उत्तर प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...

ग़ज़ल 

मुझसे ज़मीर बेच के खाया नहीं गया। मज़बूर को कभी...

स्वाभिमानी स्त्री

लोगों ने मुझे तोड़ने की, हद से ज्यादा कोशिशें की। मैं...