महोली (सीतापुर) कोतवाली महोली क्षेत्र के अंतर्गत आज दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के किनारे अढौरीइ बाईपास मोड गाजीपुर बाजार के निकट मुनेश की पत्नी शोभना यहां रहती है वह महोली के देवरिया गांव की निवासी हैं वर्ष 2018 में अढौरी बाईपास पर जमीन खरीदी थी जिसमें कुछ हिस्से में मकान बना है उसी में रहती है शेष जमीन खाली पड़ी है इसी जमीन को कैबा गांव के एक पक्ष ने 2022 में बैनामा करा लिया इसका वाद तहसील में चल रहा था दो महा पूर्व तहसील द्वारा उनके पक्ष में फैसला आया उसके बाद यह लोग जबरन कब्जा करने के फिराक में थे और आज दोपहर बाद एक डीसीएम पर कुछ लोग सवार होकर वहां पहुंचे और घर में घुसकर धमकी देते हुए गोलियां चलाने लगे उसका पति देवरिया गांव अपने बच्चों के साथ गया हुआ था महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहे हैं कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।






