दया भट्ट दया को मिला महादेवी वर्मा विश्व भूषण

Date:

लखनऊ। उत्तराखंड की वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवयित्री दया भट्ट ‘दया’ को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं उनकी रचनात्मक साधना के लिए ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान निहारिका साहित्य मंच एवं कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रदान किया गया।

12 सितंबर 2026 को लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में आयोजित समारोह में दया भट्ट ‘दया’ को यह सम्मान साहित्य जगत की प्रतिष्ठित पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह एवं वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र भीष्म के कर-कमलों से प्रदान किया गया।

समारोह में साहित्यकारों एवं रचनाकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। दया भट्ट ‘दया’ उत्तराखंड के खटीमा, ऊधम सिंह नगर से जुड़ी साहित्यकार हैं और कविता, ग़ज़ल, दोहा, मुक्तक, कथा एवं आलेख जैसी विविध विधाओं में निरंतर सृजन कर रही हैं। उनकी रचनाओं में मानवीय संवेदना, स्त्री-अस्मिता, सामाजिक सरोकार, रिश्तों की गहराई और जीवन-दर्शन प्रमुखता से दिखाई देते हैं।

सम्मान प्राप्त करने पर दया भट्ट ‘दया’ ने आयोजन समिति एवं उपस्थित साहित्यकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मान रचनाकार के लिए केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि साहित्य के प्रति उसकी जिम्मेदारी को और गहरा करने वाला विश्वास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

मन फिर भी रोता है

चलते-चलते थक जाता है कभी-कभी इंसान, कंधों पर संसार लिए फिर ढोता...

दुआओं में बहुत शक्ति होती है

दुआओं में बहुत शक्ति होती है, जो किसी के लिये...

अहमदाबाद में गूंजी कविताओं

*IIM अहमदाबाद में गूंजी कविताओ की गूंज, महिला काव्य...

वरि. कवि छंदाचार्य

वरि. कवि, छंदाचार्य डा. मधुब्रत के जन्मोत्सव पर अभिनंदन...