दुर्मिल सवैया यादों में बचपन

Date:

रचते सजते घर द्वार सभी सजनी घर में खुशियाँ भरती।

 

सुघड़ी शुभ ढोलक गीत गवे बिटिया अखियाँ वर को वरती।।

 

वरमाल लिये अनुराग खड़ी प्रिय डालत माल घड़ी हरती।

 

रघुनंदन संग विदा करके दृग नीर बहे बहना बरती।।

 

 

 

बसते नित भ्रात सभी मन में उनकी मधु याद सदा रहती।

 

मृदु शैशव में उनकी नित छाँव मिली लख शीतल वायु वहाँ बहती।।

 

करती तब वीरन कुंकुम भाल लगा अब दूर हुआ दुख मैं सहती।

 

जननी बन जन्म दिया हमको जुड़ नाल जुड़ाव कथा कहतीं।।

 

 

 

घर द्वार सजे नव पर्व सजा लगता नित भ्रात सुहावन है।

 

फिर भी अब जीवन बंधन साजन संग लगे मनभावन है।।

 

उमड़ी-घुमड़ी मन पीर यहाँ बदरी बरसे सुख सावन है।

 

रचती अनुभूति कथा-कविता सब में इक प्यार सुपावन है।।

 

 

 

 

 

गहने पहने करती तुझको नित याद यहाँ यह जो बहना।

 

उपहार दिया अनमोल मुझे पहुँची पति धाम जहाँ रहना।।

 

सपना मुझको लगता न सही गम-हर्ष यहाँ अब है सहना।

 

सच प्रेम करे बहना तुम से खुद ढाल बनी यह है कहना।।

 

डॉ मंजु गुप्ता

 

वाशी , नवी मुंबई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...

पितृपक्ष पर पितरों को नमन

रचना - *डॉ अनमोल कुमार* वो कल थे तो आज...

बापू और शास्त्री जी

बापू की अहिंसा ने, जग में दीप जलाया, सत्य-धर्म की...