*संवाददाता-विजय सैनी*
नैमिषारण्य(सीतापुर)दी ग्राम टुडे समाचार पत्र* तीर्थ नगरी नैमिषारण्य में दर्शन करने आए छिबरामऊ निवासी श्रद्धालु लज्जाराम पर अचानक तीर्थ में घूम रहे आवारा सांड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की सूझ-बुझ से व दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग श्रद्धालु को सांड के चंगुल से बचाया और तुरंत इलाज के लिए नजदीकी CHC अस्पताल पहुंचाया,जहां पर डॉक्टरों ने घायल बुजुर्ग का इलाज किया,गनीमत यह रही कि कोई बड़ी जन हानि नहीं हुयी
घटना के बाद स्थानीय लोगों में बढ़ते आक्रोश और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन से आवारा घूम रहे जानवरों को तत्काल गौशाला में संरक्षित किया जाये टीम तुरंत हरकत में आयी। नगर पालिका और स्थानीय टीम ने घेराबंदी करके कड़ी मशक्कत के बाद उग्र सांड को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया है, जिससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है।






