महोली (सीतापुर) आदर्श नगर पंचायत के मोहल्ला आदर्श नगर कसाईन टोला में कई मलेरिया से पीड़ित हुए जो आज सुबह अस्पताल पहुंचे जिन्हें देखकर दवा दी गई और तुरंत यहां डॉक्टरों की टीम भेज कर कैंप लगाया गया जिसमें 95 मरीजों को देखा गया जिनकी जांच हुई तो सभी नेगेटिव निकले एसडीम शैलेंद्र गौतम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर दीपांशू शुक्ला ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और सख्त निर्देश दिए की सभी की जांच सुचारू रूप से कर उन्हें दवा वितरित की जाए वहीं एसडीएम ने नगर पंचायत को निर्देशित किया कि मलेरिया का कारण जल भराव है जिसको देखते हुए नगर पंचायत कीटनाशक दावों का छिड़काव कराकर और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें इसके आदेश उन्होंने अधिकारी रामकृष्ण वर्मा को दिए हैं जिस पर सफाई कर्मचारी द्वारा दवा का छिड़काव भी किया गया स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉक्टर ज्योति देवेंद्र कुमार ज्योति बाजपेई संदीप कुमार राठौर कुलदीप कुमार आशा शहर बानो उपस्थित रहे यह टीम आने वाले मरीजों की जांच कर उन्हें दवा देने का काम कर रही है






