महोली सीतापुर महोली तहसील के सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ विधायक शशांक त्रिवेदी द्वारा किया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों को डीबीटी योजना के तहत स्कूल ड्रेस ,स्वेटर, मौज ,जूता खरीदने हेतु कार्यक्रम की शुरुआत भी की गई वहीं 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक आफ इंडिया के साथ एमओयू का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर विधायक ने कहा की योजना के शुभारंभ से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा तथा शिक्षकों को कैसलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ भी मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय की प्रधानाचार्य को भी सम्मान दिया जाएगा इस अवसर पर एसडीएम शिखा शुक्ला खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार पांडे शिक्षक शिक्षिकाएं एवं तहसील के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।






