श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Date:

 

” विधायक शशांक त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ, बच्चों को राधा-कृष्ण की मूर्तियां देकर किया सम्मानित “

महोली/सीतापुर। नगर के गुजिया लाइन में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत जनता जूनियर हाईस्कूल की बालिकाओं द्वारा गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने गणेश वंदना एवं श्रीकृष्ण वंदना सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कृषक इंटर कॉलेज, रामप्रसाद जूनियर हाईस्कूल महोली, शक्ति लर्निंग टेंपल, कंपोजिट विद्यालय भिरिया तथा कंपोजिट विद्यालय महोली देहात के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विधायक शशांक त्रिवेदी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को राधा-कृष्ण की मूर्तियां भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कमेटी के सदस्य मौजूद रहे, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...

ग़ज़ल 

मुझसे ज़मीर बेच के खाया नहीं गया। मज़बूर को कभी...

स्वाभिमानी स्त्री

लोगों ने मुझे तोड़ने की, हद से ज्यादा कोशिशें की। मैं...