हिंदी भारत की जन भाषा

Date:

हिंदी भारत की जन भाषा, वर्ण -वर्ण है पुष्प समान‌।

अक्षर – अक्षर में खुशबू है, सिंध नाम से हिंदुस्तान।‌।

 

मीठी- मीठी हिंदी भाषा, जोड़ रही बिछड़े परिवार। ‌

परदेसी भी लौट रहे हैं , खींच रहा है घर का द्वार।।

मोहक माटी हिंदी धरणी, भारतवासी का अभिमान।

हिंदी ….

 

हिंदी में ही सब बात करें ,नहीं हिचकिचाना है आज ।

घर के अंदर हो या बाहर , हिंदी में हो सारे काज।।

आने वाली पीढ़ी का भी, करना है आकर्षित ध्यान।

हिंदी …..

 

प्रथम अधर से निकली हिंदी,भले तोतला था वह बोल ।

सुनकर झूमे सारे अपने,वह क्षण था कितना अनमोल।।

हिंदी ने इतिहास सजाया, हिंदी से जीवन उत्थान।

हिंदी ….

 

नानी- दादी कथा सुनाएं, हिंदी में ही गाती गीत।

श्वास- श्वास धड़कन में हिंदी , निभा रही हिंदी में रीत।

मंत्र श्लोक से पीड़ा भागे।

छुपा भेद अनगिन विज्ञान।।

हिंदी भारत की जन भाषा, वर्ण- वर्ण है पुष्प समान।

अक्षर -अक्षर में खुशबू है सिंध नाम से हिंदुस्तान।।

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

महोली नगर क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे गोवंशों को प्राथमिकता के आधार पर पकड़कर सुरक्षित गौशाला पहुंचाया जाए

महोली सीतापुर उपजिलाधिकारी महोली शैलेंद्र गौतम के सख्त निर्देशों...

नवागत रेंजर साजिद हसन ने संभाला कार्यभार

  महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। वन रेंज महोली में...

मानव जीवन अनमोल, व्यर्थ न गवाएं, पंकज जी महाराज

मीरजापुर।जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थापक संत...

पाक्सो एक्ट को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

  महोली अमृत विचार :उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन...