अमित मिश्रा
सीतापुर (दी ग्राम टुडे )पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान रामकोट और महोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो अवैध शस्त्र और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।
रामकोट पुलिस ने बिजौरा पुल के पास से वांछित अभियुक्त गोलू पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी हबीबपुर तथा एक बाल अपचारी को पकड़ा। गोलू के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ।
वहीं, महोली पुलिस ने रायपुर कुसैला मोड़ के पास से अर्जुन पुत्र बांकेलाल निवासी चौफरा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12 बोर की अवैध पौनी (देशी बंदूक) और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों मामलों में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।






