लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपनी मां से गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है। संन्यास ग्रहण करने के बाद भले ही उनकी पारिवारिक मुलाकातें सीमित हो गई थीं, लेकिन मां के प्रति उनका स्नेह और सम्मान हमेशा बना रहा। इसी वर्ष मई में उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। सात मई को गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद आठ मई को उन्होंने अपने पैतृक आवास पर पहुंचकर मां सावित्री देवी से मुलाकात की थी और उनका आशीर्वाद लिया था। यही मुलाकात अब उनकी मां के साथ आखिरी मुलाकात बन गई।
सावित्री देवी के निधन पर विभिन्न लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संदेशों में कहा गया कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। लोगों ने बाबा केदारनाथ से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है वहीं हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार






