कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन लाख से अधिक का प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

Date:


दि ग्राम टुडे,कानपुर। एडीसीपी दक्षिण सुमित रामटेक के नेतृत्व में स्वाट टीम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नयागंज चौराहे के पास छापेमारी कर लगभग तीन लाख रुपये से अधिक कीमत का प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान मौके से 150 चरखियां प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बरामद की गईं। यह मांझा अवैध रूप से बेचा जा रहा था, जो लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। बरामद मांझे की बाजार कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
कार्रवाई एडीसीपी दक्षिण सुमित रामटेक की अगुवाई में की गई। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि नयागंज क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
एडीसीपी दक्षिण सुमित रामटेक ने बताया कि चाइनीज मांझा लोगों, विशेषकर बाइक सवारों और पक्षियों के लिए बेहद घातक साबित होता है। ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

राष्ट्रीय महासचिव की नई जिम्मेदारी, प्रो. (डॉ.) राम आसरे सिंह कुशवाहा को मिली अहम जिम्मेदारी

दि ग्राम टुडे, कानपुर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता प्रोफेसर...

आपदा पीड़ितों को राहत, मृतक परिवारों को चार-चार लाख

  महोली/सीतापुर महोली विधायक शशांक त्रिवेदी के ब्रह्मावली स्थित ठाकुरद्वारा...

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...