कुतुबनगर (सीतापुर) क्षेत्र के मोहम्मदनगर गांव के प्राथमिक विद्यालय में होम्योपैथिक स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क शिविर कैंप लगाकर लोगों को जांच कर दवाएं वितरित की क्षेत्र में आयोजित निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की गई और उनकी बीमारी के अनुसार निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था, चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी तथा नियमित जांच और संतुलित आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ गीता गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया ।
डॉ रत्नेश कुमार ने बच्चों को हैंडवॉश के स्टेप्स बताए साथ ही डायरिया की रोकथाम हेतु उपाय भी बताए डॉ अल्का ने बच्चों को मच्छर जनित रोगों के सम्बंध में बताया अभिषेक मिश्रा व नेहा फार्मासिस्ट ने वज़न व बीपी की नाप की योग प्रशिक्षक खुशीराम एवं वंदना ने बच्चों को योग कराया व रोजाना योग करने की सलाह दी पुनीत अवस्थी व विजय कुमार द्वारा औषधीय वितरण किया गया आयोजित शिविर कैंप में 301 बच्चों को चिकित्सीय परामर्श, औषधी व योग एवं बीमारी से बचने के विषय में ज्ञान दिया गया ।
स्थानीय लोगों ने इस शिविर कैंप की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे हमारे बच्चों और हमें एक स्वस्थ जीवन जीने में सहायता मिलती है।






