निरीक्षण में खामियां मिलने के बाद भी कार्रवाई शून्य, गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Date:

 

पिसावां, सीतापुर। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक पिसावां में आए दिन क्षेत्र की गौशालाओं का निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान कई गौशालाओं में व्यवस्थाओं को लेकर खामियां सामने आने की बात कही जाती है, लेकिन निरीक्षण के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई न होने से व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गौशालाओं में गोवंशों के लिए शासन के मानक के अनुसार पर्याप्त चारा, दाना, भूसा और शुद्ध पेयजल उपलब्ध होना चाहिए, लेकिन जमीनी हकीकत कई जगह अलग दिखाई देती है। गोवंशों के रखरखाव और खान-पान की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें सामने आती रहती हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि निरीक्षण के दौरान कमियां मिलती हैं तो उनके सुधार के लिए जिम्मेदारों पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की जाती? निरीक्षण की प्रक्रिया लगातार चलने के बावजूद यदि व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं, तो आखिर निरीक्षण के बाद की जाने वाली कार्रवाई कहां तक पहुंच रही है?

क्षेत्रीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि गौशालाओं में उपलब्ध सुविधाओं की जमीनी स्तर पर जांच कराई जाए तथा निरीक्षण में मिली कमियों के संबंध में की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की जाए, ताकि गोवंशों को शासन के मानकों के अनुरूप चारा, भूसा और स्वच्छ पेयजल मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

कृषक इंटर कॉलेज महोली में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी से दिया स्वच्छता का संदेश

  अमित मिश्रा महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। स्वच्छता ही सेवा अभियान...

स्मृतियों का तर्पण

आँगन में फिर धूप उतरी है, यादों की पगडंडी से...

अद्भुत इतिहास यह भी कि 

चालीस साल से पूरी रात जाग रहे, डॉ रामशंकर...

बड़े,,सचमुच बड़े होते है 

जीवन में यहां सदा महसूस किया झाबुआ गेल लिमिटेड गेलर...