मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली गई शोभायात्रा, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा महोली

Date:

 

महोली, सीतापुर। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दर्जनों चौपहिया व अन्य वाहनों पर सवार श्रद्धालु भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए डीजे की धुन पर नाचते-गाते नगर की ओर रवाना हुए।

शोभायात्रा नगर के बड़ागांव तिराहे से होते हुए बाबा बैजनाथ धाम पहुंची। इस दौरान पूरा मार्ग भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। धाम पहुंचने के बाद पंडित द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कराई गई, जिसके बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पूजा-अर्चना के उपरांत शोभायात्रा वापस अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई, जहां विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर सवार होकर शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

कृषक इंटर कॉलेज महोली में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी से दिया स्वच्छता का संदेश

  अमित मिश्रा महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। स्वच्छता ही सेवा अभियान...

स्मृतियों का तर्पण

आँगन में फिर धूप उतरी है, यादों की पगडंडी से...

अद्भुत इतिहास यह भी कि 

चालीस साल से पूरी रात जाग रहे, डॉ रामशंकर...

बड़े,,सचमुच बड़े होते है 

जीवन में यहां सदा महसूस किया झाबुआ गेल लिमिटेड गेलर...