जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर, सजने लगे मंदिर और परिसर

Date:

 

महोली, सीतापुर। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। नगर के बाबा बैजनाथ धाम, कोतवाली परिसर, अभयानंद आश्रम, संकटा देवी मंदिर सहित तुरंत नाथ मंदिर कैथा, गाजीपुर में आकर्षक सजावट की जा रही है। इन स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।

वहीं वर्षों पुराने श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव गुजिया लाइन में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां आकर्षक झांकियां सजाई जा रही हैं। शुक्रवार को उद्घाटन के साथ ही मेले का शुभारंभ भी किया जाएगा। इसे लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

” कोतवाली परिसर में आकर्षक झांकी बनवा रहे प्रभारी जंग बहादुर पांडेय “

जन्माष्टमी के अवसर पर कोतवाली प्रभारी जंग बहादुर पांडेय के नेतृत्व में कोतवाली परिसर में आकर्षक श्रीकृष्ण झांकी का आयोजन किया जा रहा है। झांकी को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कोतवाली परिसर में होने वाले इस आयोजन को लेकर लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-घर और मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कीर्तन, भजन, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूरे क्षेत्र में जन्माष्टमी को लेकर भक्तिमय माहौल बनने लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

कृषक इंटर कॉलेज महोली में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी से दिया स्वच्छता का संदेश

  अमित मिश्रा महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। स्वच्छता ही सेवा अभियान...

स्मृतियों का तर्पण

आँगन में फिर धूप उतरी है, यादों की पगडंडी से...

अद्भुत इतिहास यह भी कि 

चालीस साल से पूरी रात जाग रहे, डॉ रामशंकर...

बड़े,,सचमुच बड़े होते है 

जीवन में यहां सदा महसूस किया झाबुआ गेल लिमिटेड गेलर...