भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को देख आस्था में डूबे श्रद्धालु

Date:

 

महोली, सीतापुर। प्रज्ञानंम सत्संग आश्रम में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। कथा के दौरान कथा व्यास स्वामी अभयानंद सरस्वती महाराज ने रुक्मणी एवं भगवान बलराम के विवाह की कथा श्रद्धालुओं को श्रवण कराई।

वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। स्वामी अभयानंद सरस्वती महाराज ने झांकियों का पूजन किया। मुख्य यजमान अवधेश वर्मा ने दानदाताओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनंतानंद महाराज, मीनू मिश्रा, शिखा मिश्रा, सीमा सक्सेना एवं डॉ. रेनू वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को देखकर श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम के समापन पर आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

कृषक इंटर कॉलेज महोली में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी से दिया स्वच्छता का संदेश

  अमित मिश्रा महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। स्वच्छता ही सेवा अभियान...

स्मृतियों का तर्पण

आँगन में फिर धूप उतरी है, यादों की पगडंडी से...

अद्भुत इतिहास यह भी कि 

चालीस साल से पूरी रात जाग रहे, डॉ रामशंकर...

बड़े,,सचमुच बड़े होते है 

जीवन में यहां सदा महसूस किया झाबुआ गेल लिमिटेड गेलर...