मनौती पूरी होने पर मंदिर में दंडवत, लापता किशोर के सकुशल लौटने पर परिवार ने जताया आभार

Date:

*मनौती पूरी होने पर मंदिर में दंडवत, लापता किशोर के सकुशल लौटने पर परिवार ने जताया आभार*

 

*संवाददाता – शत्रुंजय बाजपेयी*

 

हरगाँव (सीतापुर)। आस्था और अटूट विश्वास से जुड़ा एक भावुक मामला शुक्रवार को हरगाँव कस्बे के प्रसिद्ध बिरला मंदिर में देखने को मिला। लखीमपुर खीरी जनपद के बंगला देउरी गांव निवासी संतोष यादव का 14 वर्षीय पुत्र अनुराग यादव बीती 1 जून को अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों और रिश्तेदारों की चिंता बढ़ती चली गई।

 

इसी दौरान अनुराग की मौसी आरती ने हरगाँव स्थित बिरला मंदिर के मां रानी सती मंदिर में मनौती मांगी। उन्होंने प्रार्थना की कि यदि अनुराग सकुशल घर वापस लौट आया तो वह मंदिर में दंडवत कर माता का आभार व्यक्त करेंगी।

 

परिजनों के मुताबिक, मनौती मांगने के कुछ ही दिनों बाद 5 जून को अनुराग सकुशल घर वापस लौट आया। बेटे के वापस आने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को आरती अपने परिवार के साथ बिरला मंदिर पहुंचीं और मंदिर परिसर में दंडवत कर मां रानी सती का आभार व्यक्त किया।

 

इस दौरान मंदिर के पुजारी शत्रुंजय बाजपेयी ने कहा कि श्रद्धालुओं की इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है। उनके अनुसार, मां रानी सती के दरबार में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

कृषक इंटर कॉलेज महोली में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी से दिया स्वच्छता का संदेश

  अमित मिश्रा महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। स्वच्छता ही सेवा अभियान...

स्मृतियों का तर्पण

आँगन में फिर धूप उतरी है, यादों की पगडंडी से...

अद्भुत इतिहास यह भी कि 

चालीस साल से पूरी रात जाग रहे, डॉ रामशंकर...

बड़े,,सचमुच बड़े होते है 

जीवन में यहां सदा महसूस किया झाबुआ गेल लिमिटेड गेलर...