यूपी पुलिस में बड़ी पदोन्नति: 11 पुलिस निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक, डीजीपी मुख्यालय ने जारी किया आदेश
दि ग्राम टुडे,लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में पदोन्नति को लेकर बड़ा आदेश जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से जारी आदेश के अनुसार चयन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत नागरिक पुलिस एवं प्रतिसार निरीक्षक/बलनायक पद पर तैनात 11 पुलिस निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) पद पर प्रोन्नत किया गया है। यह आदेश महानिदेशक पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किया गया।
जारी सूची में जसवीर सिंह सिसौदी, धीरेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, अमर नाथ वर्मा, प्रतिमा सिंह, रणविजय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, अनिल कुमार शाही, अन्नू कुमार, राम अवतार तथा शिव कुमार चौहान के नाम शामिल हैं। सभी अधिकारियों को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से वेतनमान और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
यह पदोन्नति विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर की गई है। आदेश में कहा गया है कि चयनित अधिकारियों को शासन द्वारा अनुमोदित वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत लाभ मिलेगा। पुलिस विभाग में इस निर्णय को महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।
Police Commissionerate Kanpur Nagar
UP Police
यूपी पुलिस में बड़ी पदोन्नति: 11 पुलिस निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक, डीजीपी मुख्यालय ने जारी किया आदेश
Date:






