युवाओं को नशे से बचाना जरूरी : अचिन मेहरोत्रा

Date:

 

अमित मिश्रा

सीतापुर (दी ग्राम टुडे) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के साथ-साथ नागरिकों के स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य को लेकर भी गंभीर हैं। युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह बात भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अचिन मेहरोत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें संस्करण को सुनने के दौरान कही।

रविवार को अचिन मेहरोत्रा ने सीतापुर नगर-टू मंडल के शक्ति केंद्र लोनियनपुरवा पूर्वी स्थित बूथ संख्या 122 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भारतीय युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर दुनिया में पहचान बना रहे हैं, लेकिन नशे की लत उनके सपनों और भविष्य के सामने बड़ी चुनौती बन रही है। उन्होंने नशे के खिलाफ समाज की बढ़ती जागरूकता और नशा मुक्त युवा अभियान की सराहना करते हुए युवाओं से इस बुराई से दूर रहने का आह्वान किया।

“अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश केवल नशे से बचने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और समाज को जागरूक बनाने का भी प्रयास है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए ‘आईजीओटी कर्मयोगी’ डिजिटल मंच का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके माध्यम से कर्मचारी नई तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं”

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने ‘संचार साथी’ पोर्टल की उपयोगिता बताते हुए कहा कि मोबाइल फोन खोने की स्थिति में इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आईएमईआई नंबर की मदद से फोन को ब्लॉक कराने और उसे वापस पाने की प्रक्रिया में सहायता मिल सकती है।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह, पूर्व नगर महामंत्री अनित मिश्रा, मनीष पांडेय, एडवोकेट विनोद त्रिपाठी, मानवेंद्र मिश्रा, कृपाशंकर मिश्रा, कमल शुक्ला, शक्ति केंद्र संयोजक जितेंद्र गौतम, अमन यादव, शशि सिंह, सुशील शुक्ला, सुनीता राठौर, सत्यम त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के अभियान में पहुंचे अरविन्द मिश्रा अंशू

    अमित मिश्रा   बोलें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके...

नव कुम्भ साहित्य सेवा संस्थान पाँच वर्षों से साहित्य साधना और समाज सेवा में सक्रिय

प्रत्येक रविवार ऑनलाइन कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन,...