उत्तर प्रदेश की बौद्ध विरासत पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन सम्पन्न–लगभग पांच सौ प्रतिनिधियों ने लिया भाग

Date:

बौद्ध दर्शन, ज्ञान-विज्ञान, मानव कल्याण एवं विश्व शांति पर हुई व्यापक चर्चा–भंते डॉ. चंद्रकीर्ति

 

 

अजय कुमार दूबे

ब्यूरो प्रमुख (पूर्वांचल)

दि ग्राम टुडे

सारनाथ वाराणसी। महिला सशक्तिकरण संघ (एमएसएस), भारत द्वारा उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान (सीआईएचटीएस), सारनाथ के सभागार में आयोजित दो दिवसीय, आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में थाईलैंड, म्यांमार, नेपाल सहित भारत के महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग पांच सौ बौद्ध भिक्षुओं-भिक्षुणियों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं धम्म अनुयायियों ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य (उत्तर प्रदेश की बौद्ध विरासत ऐतिहासिक धरोहर, समकालीन प्रासंगिकता एवं वैश्विक परिप्रेक्ष्य) रहा। महिला सशक्तिकरण संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते डॉ. चंद्रकीर्ति ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन में बौद्ध दर्शन, ज्ञान-विज्ञान, प्राचीन बौद्ध शिक्षा पद्धति, पुरातात्त्विक धरोहर, ध्यान साधना, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय एवं विश्व शांति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भूमि बौद्ध धर्म के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कौशांबी एवं संकिसा जैसे ऐतिहासिक बौद्ध स्थल संपूर्ण विश्व के लिए ज्ञान, करुणा और शांति के प्रेरणास्रोत हैं। इन ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण, संवर्धन एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है। (देश-विदेश के प्रतिष्ठित विद्वानों की सहभागिता) सम्मेलन में केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के कुलपति प्रो. (डॉ.) वांगचुक दोरजी नेगी, कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा, डॉ. मनीष मेश्राम, अजब शास्त्री, डॉ. मंजू लाल (लंदन), डॉ. राजाराम आनंद (अलीगढ़), शिव रतन (दिल्ली), डॉ. चन्नारोंग फूलसावत (थाईलैंड), हरिनंदन कुमार (नेपाल), प्रो. इंदिरा (हैदराबाद), प्रज्ञा बौद्ध, गणवीर वानखेड़े, डॉ. यशपाल, भंते डॉ. धर्मप्रिय, भंते दीप रतन, भंते श्रद्धामित्र एवं भंते सम्यक बोधि सहित अनेक प्रतिष्ठित विद्वान एवं धम्म प्रचारक सम्मिलित हुए। (पाँच सत्रों में हुआ ज्ञान-विज्ञान एवं बौद्ध दर्शन पर विचार-मंथन) दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को पाँच प्रमुख सत्रों में विभाजित किया गया था। विभिन्न अकादमिक सत्रों में देश-विदेश के विद्वानों एवं शोधार्थियों ने अपने शोधपत्रों के माध्यम से बौद्ध विरासत, सम्राट अशोक का योगदान, बौद्ध स्तूपों का ऐतिहासिक महत्व, बौद्ध पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, बौद्ध नैतिकता, पर्यावरणीय स्थिरता, ध्यान साधना तथा समकालीन सामाजिक समस्याओं के समाधान में बौद्ध दर्शन की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। शोधपत्र प्रस्तुतीकरण एवं अकाद‌मिक सत्रों में प्रो. डॉ. पूनम आर. एल. राणा, दिनेश सिंह, राहुल कुमार, विद्यावती, प्रगति बोरडे, प्रियंका वासनिक, गीता फुलझेले, सीमा संखवार, पद्म‌ज्योति दाभाडे, एडवोकेट अश्विनी खरे, धम्गमित्र, डॉ. अनिल कुमार, स्वप्निल बौद्ध, सुमेध बौद्ध, नवनीत कुमार सिंह, डॉ. पल्लबी मुखर्जी, एच. आर. कठाने, संगीता मांडरेले, विद्या जानरोड़े, न्गुयेन वान क्वोक, न्गुयेन थी लान्ह, त्रान थी जिया बुउ, त्रान थी हियू एवं बुई थी लान सहित अनेक शोधार्थियों और विद्वानों की सहभागिता रही। सम्मेलन के प्रथम दिन भारतीय संविधान दिवस एवं महिला सशक्तिकरण संघ का स्थापना दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान की शपथ, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों, संवैधानिक मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व एवं सामाजिक न्याय पर विशेष परिचर्चा आयोजित की गई। सम्मेलन में गणवीर वानखेड़े ने स्वागत भाषण तथा प्रज्ञा बौद्ध ने प्रस्तावना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन सरोज राजवर्धन एवं विद्या जानरोड़े ने किया। (पाली भाषा एवं बौद्ध शिक्षा के विकास पर बल) सम्मेलन में पाली भाषा, बौद्ध साहित्य, बौद्ध शिक्षा एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पाली भाषा के अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था करने तथा पाली भाषा के लिए स्वतंत्र विश्वविद्यालय की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसके साथ ही ऐतिहासिक बौद्ध स्थलों के संरक्षण एवं विकास तथा उन्हें अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया गया। (अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान समारोह) सम्मेलन के दौरान शिक्षा, अनुसंधान, धम्म प्रचार एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विद्वानों, शोधार्थियों, धम्म प्रचारकों एवं समाजसेवियों के सम्मान में ग्लोबल टीचर अवार्ड (दो हजार छब्बीस), ग्लोबल रिसर्च अवार्ड (दो हजार छब्बीस) एवं ग्लोबल धम्म टीचर अवार्ड (दो हजार छब्बीस) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पुस्तक विमोचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रमाणपत्र वितरण का भी आयोजन किया गया। (महिला सशक्तिकरण संघ के पदाधिकारियों का विशेष योगदान) सम्मेलन को सफल बनाने में सरोज राजवर्धन, विद्या जानरोड़े, प्रज्ञा बौद्ध, गणवीर वानखेड़े, प्रिया सहारे, पद्मा सहारे, नीता रामटेके, देवराज भोयर, अत्तर सिंह, एच. आर. कठाने, संगीता मांडरेले, पुरुषोत्तम सहारे, रंजना तांबे, प्रियंका वासनिक, भंते डॉ. धर्मप्रिय, भंते दीप रतन, भंते श्रद्धामित्र, भंते सम्यक बोधि एवं श्रामणेर राहुल कीर्तिवर्धन सहित महिला सशक्तिकरण संघ के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। भंते डॉ. चंद्रकीर्ति ने सम्मेलन की सफलता के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, समस्त अतिथियों, बौद्ध भिक्षु संघ, देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों, शोधार्थियों, पत्रकारों तथा महिला सशक्तिकरण संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण संघ भविष्य में भी भगवान बुद्ध एवं डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों के प्रचार-प्रसार, बौद्ध शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, मानव कल्याण एवं विश्व शांति के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

युवाओं को नशे से बचाना जरूरी : अचिन मेहरोत्रा

  अमित मिश्रा सीतापुर (दी ग्राम टुडे) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश...

मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के अभियान में पहुंचे अरविन्द मिश्रा अंशू

    अमित मिश्रा   बोलें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके...

नव कुम्भ साहित्य सेवा संस्थान पाँच वर्षों से साहित्य साधना और समाज सेवा में सक्रिय

प्रत्येक रविवार ऑनलाइन कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन,...