रिमझिम सी कोई बात लिखों

Date:

कभी खुशी कभी गम के अफसाने लिखो, मन मे दबे प्यार के कुछ फंसाने लिखो।

 

कुछ गिले-शिकवे को शब्दों में सहेज के लिखो,

बिछड़ा यार मिल जाए कुछ ऐसी तड़प लिखो ।

 

कलम से जुड़ी धड़कनों की आवाज लिखो,

पढ़ने वालों का दिल दहल जाए ऐसी आगाज लिखो ।

 

बिखरे अरमानों को मोतियों मैं गूंथ कर लिखों

तन्हाई और जख्मी आहो को कवि की कल्पना में लिखो ।

 

आज जो दिल में आएं वो मस्ती के नज़राने लिखो,

चाहों तो प्यारी रसभरी कुछ पंक्ति कविता की लिखों।

 

कुछ यारों की खट्टी मीठी यादगार लिखो,

बचपन तो कुछ जवानी की शैतानियां लिखो।

 

इंतजार,प्यार, दीदार वो मुस्कान के जाम लिखो,

*कोरे कागज पर टूटे प्यार के अल्फाज लिखो।*

 

यारों का यार है वो बड़ा दिलदार दिलो जान से करता प्यार है,

जिसे पढ़के हंसी आए प्यार का ऐसा मीठा पैगाम लिखो ।

 

कहे राज यूं हमसे मेरी छतरी के नीचे आजा पगली,

दिल मेरा डुबे क्यों रिमझिम भीगे शिवा तूं एकली ।

 

पढ़ने वाला पागल हो जाए,

ऐसा कोरे कागज पर लहू से कुछ अल्फाज लिखो।

 

शिवा सिहंल आबुरोड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

मानव जीवन अनमोल, व्यर्थ न गवाएं, पंकज जी महाराज

मीरजापुर।जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थापक संत...

पाक्सो एक्ट को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

  महोली अमृत विचार :उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन...

विजय सैनी     बाइक सवार गिरने के साथ ई-रिक्शा भी पलटे,...

राशन की दुकान में 11 कुंतल अनाज कम मिला, कार्रवाई के निर्देश

  पिसावां/महोली (दि ग्राम टुडे)। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार...