विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत पति व ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Date:

 

 

पिसावां (सीतापुर) थानाक्षेत्र में रविवार देर रात 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुरालवालों पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष ने महिला के सीढ़ियों से गिरकर घायल होने की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जलाईपुर निवासी शिवम यादव का विवाह करीब 18 महीने पहले उमरिया निवासी रेखा यादव से हुआ था। मृतका के भाई निर्भय सिंह यादव के मुताबिक रविवार रात करीब 11 बजे मायके में फोन आया कि रेखा को मार दिया गया है। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया।

ससुराल पक्ष का आरोप है कि रेखा गांव के एक युवक से बातचीत करती थी, जिसका पति विरोध करता था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और रेखा जीने की सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई। वहीं, मायके पक्ष ने इस आरोप को खारिज करते हुए पति पर दूसरी शादी करने की इच्छा के चलते रेखा की लोहे की रॉड से पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना पर महोली सीओ नागेंद्र चौबे, थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

महोली नगर क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे गोवंशों को प्राथमिकता के आधार पर पकड़कर सुरक्षित गौशाला पहुंचाया जाए

महोली सीतापुर उपजिलाधिकारी महोली शैलेंद्र गौतम के सख्त निर्देशों...

नवागत रेंजर साजिद हसन ने संभाला कार्यभार

  महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। वन रेंज महोली में...

मानव जीवन अनमोल, व्यर्थ न गवाएं, पंकज जी महाराज

मीरजापुर।जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थापक संत...

पाक्सो एक्ट को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

  महोली अमृत विचार :उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन...