महोली सीतापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आज पिसावा मोड होटल के निकट अज्ञात वाहन से टकराकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला प्रेम नगर मिल कॉलोनी पश्चिम निवासी अली मोहम्मद 45 वर्ष पुत्र रसूल अहमद अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे तभी पिसावा मोड होटल के निकट किसी अज्ञात वाहन ने ओवरटेक में उनका टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पी एम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है परिजनों को सूचना दी गई परिजन मौके पर पहुंच गये है
अज्ञात वाहन से टकराकर अधेड़ की हुई मौत
Date:






