संस्कारों की अमिट विरासत

Date:

जिनसे पाया जीवन अपना, उनका ऋण अनमोल।

ममता की शीतल छाँव मिली, मीठे उनके बोल।

उँगली थामे राह दिखाई, दीप बने अँधियार।

गिरते पल में बाँह बढ़ाकर, बनते दृढ़ आधार।

 

अपने हिस्से धूप समेटी, हमको दी सुख-छाँव,

अपने सपने रखकर पीछे, दी जीवन को ठाँव।

श्रम की बूँदें मोती बनकर, सींच गईं हर साँस,

त्यागों की उस पावन मिट्टी से, महकी जीवन-आस।

 

पितृ तर्पण श्रद्धा का अर्पण, जल की निर्मल धार।

कृतज्ञ हृदय से अर्घ्य चढ़ाएँ, नमन करें बारंबार।

तिल-जल अर्पित कर कहें हम, स्वीकारें यह सम्मान।

आपकी दी हुई सीखों से, बढ़े कुल का मान।

 

सूनी चौखट आज भी जैसे, पूछ रही है पाँव,

स्मृतियों की धूप में दिखती, बचपन वाली छाँव।

पितृऋण केवल तर्पण से ही, होता नहीं समाप्त,

उनके आदर्शों को जी लेना, जीवन का है जाप।

 

उनके दिए संस्कार सँभालें, रखें सदा हम साथ।

पावन उनकी विरासत से, रोशन हो हर राह।

पितरों की पावन स्मृति से, निर्मल हो हर प्राण।

सेवा, श्रद्धा, सत्य से ही, हो पितृऋण का मान।

 

स्वरचित

डाॅ सुमन मेहरोत्रा ‘सुरभि’

मुजफ्फरपुर, बिहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

कृषक इंटर कॉलेज महोली में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी से दिया स्वच्छता का संदेश

  अमित मिश्रा महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। स्वच्छता ही सेवा अभियान...

स्मृतियों का तर्पण

आँगन में फिर धूप उतरी है, यादों की पगडंडी से...

अद्भुत इतिहास यह भी कि 

चालीस साल से पूरी रात जाग रहे, डॉ रामशंकर...

बड़े,,सचमुच बड़े होते है 

जीवन में यहां सदा महसूस किया झाबुआ गेल लिमिटेड गेलर...