स्कूली छात्रों को किया गया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

Date:

 

 

महोली (दी ग्राम टुडे)। कोतवाली प्रभारी जंग बहादुर पांडेय ने पुलिस टीम के साथ स्कूली छात्रों को रोककर वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को समझाया कि सुरक्षा की दृष्टि से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना बेहद जरूरी है। दुर्घटना की स्थिति में हेलमेट सिर में गंभीर चोट लगने से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

” कोतवाली प्रभारी ने छात्रों से कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतना सभी का दायित्व है। वाहन को अनियंत्रित गति से न चलाएं, क्योंकि इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने छात्रों से हमेशा हेलमेट लगाकर ही दोपहिया वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की “

 

इस दौरान बड़ागांव रोड, कृषक इंटर कॉलेज रोड तथा पेट्रोल पंप के निकट स्कूल से आने-जाने वाले छात्रों को रोककर यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कोतवाली प्रभारी ने छात्रों से हेलमेट लगाने के संबंध में जानकारी ली और उन्हें इसके महत्व के बारे में बताया। पुलिस की इस पहल का छात्रों पर सकारात्मक असर देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...

ग़ज़ल 

मुझसे ज़मीर बेच के खाया नहीं गया। मज़बूर को कभी...

स्वाभिमानी स्त्री

लोगों ने मुझे तोड़ने की, हद से ज्यादा कोशिशें की। मैं...