अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य 29 जून को गोंडा दौरे पर रहेंगे

Date:

 

दि ग्राम टुडे,लखनऊ। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य 29 जून को गोंडा जनपद के दौरे पर रहेंगे। पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार वह प्रातः 10:30 बजे अपने निजी आवास, गोमती नगर लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा गोंडा के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 1 बजे वह गोंडा स्थित टाउन हॉल, गांधी पार्क में आयोजित सद्गुरु कबीर जयंती एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वामी प्रसाद मौर्य अपराह्न 4 बजे गोंडा से लखनऊ के लिए रवाना होंगे तथा शाम 6:30 बजे अपने निजी आवास गोमती नगर पहुंचेंगे।
पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह दौरा संगठनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यक्रमों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को भी प्रेषित कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...