महोली (सीतापुर)। नगर के गुजिया लाइन में चल रहे जन्माष्टमी मेले का एसडीएम शैलेंद्र गौतम एवं तहसीलदार अंकुर यादव ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेले में पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मेले में लगे आकर्षक और काफी ऊंचे झूले को चलवाकर उसकी व्यवस्था एवं सुरक्षा का भी जायजा लिया गया। इसके साथ ही मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रधान सेवक सुरेंद्र अवस्थी से बातचीत की गई।
एसडीएम ने मेले में लगी विभिन्न दुकानों का भी निरीक्षण किया तथा आयोजकों को निर्देशित किया कि मेले की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं, जिससे मेला देखने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
उन्होंने मेले में प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी हासिल की और आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों के निरीक्षण से मेला परिसर में व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित लोगों में सक्रियता दिखाई
“एस डी एम महोली शैलेंद्र गौतम ने निरीक्षण कर दुकानदारों व झूला वालों को निर्देशित करते हुए कहा मिठाई बनानें वाले दुकानदार अपनी कढाई काम करने के बाद तुरन्त पीछे रक्खे तथा झूला वालों से कहा अपने झूलों को जंजीरों से बांध कर रक्खे तथा चलाने से पहले पूरे झूले को चेक करके ही चलाये”






