“गोद भराई, अन्नप्राशन व पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम हुए संपन्न”
महोली (सीतापुर)। तहसील सभागार महोली में जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीतापुर के निर्देशानुसार बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग के सहयोग से लाभार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महोली एवं पिसावां विकासखंड के लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक परियोजना अधिकारी महोली द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी महोली प्रीति तिवारी एवं खंड विकास अधिकारी पिसावां श्रुति शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान गोद भराई, अन्नप्राशन एवं पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम संपन्न कराए गए। इसके साथ ही उपस्थित महिला लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान नजर आई।
कार्यक्रम में दोनों विकासखंडों के सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर महोली ब्लॉक की सुपरवाइजर ने सभी लाभार्थियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।






