जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान रामलीला का आकर्षक और सजीव हुआ मंचन

Date:

महोली सीतापुर गुलरिहा के सिद्धनाथ स्थान पर आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान रामलीला का आकर्षक और सजीव मंचन हुआ। कलाकारों ने पुष्पवाटिका में सीता-श्रीराम


मिलन तथा सीता स्वयंवर के दृश्यों को इतनी जीवंतता से प्रस्तुत किया कि दर्शक भाव-विभोर हो गए।

मंचन की शुरुआत दोनों राजकुमार राम-लक्ष्मण के साथ ऋषि विश्वामित्र के जनकपुर पहुंचने से हुई। राजा जनक ने उनका भव्य स्वागत किया। गुरु की आज्ञा पाकर राम-लक्ष्मण जनकपुर घूमने निकले। पुष्पवाटिका में उनकी भेंट सीता से हुई। यह दृश्य अत्यंत भावपूर्ण रहा। इसके बाद सीता स्वयंवर का राजसी दृश्य प्रस्तुत किया गया। राजदरबार में देश-विदेश के अनेक राजा उपस्थित थे, पर कोई भी शिवधनुष को हिला तक नहीं पाया। निराश होकर राजा जनक ने कहा—“लज्जा करो-लज्जा करो, पृथ्वी वीरों से खाली हो गई है।” तभी गुरु की आज्ञा से श्रीराम ने धनुष तोड़ दिया। मंगल गीतों के बीच हर्षित सीता ने उनके गले में वरमाला डाल दी। सभी देवतागण पुष्पवर्षा करते नजर आए और माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक राजकुमार कश्यप, सहित

मनोज कश्यप, रितिक कुमार, गोलू यादव, गोविन्द कश्यप, राजेश कश्यप, जयप्रकाश यादव, मन्नू कश्यप, रामसेवक कश्यप और नीरज कश्यप मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...