महोली, सीतापुर। सतलोक आश्रम महोली में संत रामपाल जी महाराज के 76वें अवतरण दिवस के अवसर पर 6 से 8 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय भंडारे एवं सेवा कार्यक्रम का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन के दौरान 22 जोड़ों का दहेज मुक्त रमैनी विवाह संपन्न कराया गया, जबकि रक्तदान शिविर में 82 यूनिट रक्तदान किया गया। भंडारे में देशी घी से बने लड्डू, जलेबी, हलवा, पूड़ी-सब्जी व रायता सहित विभिन्न पकवान श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किए गए।
कार्यक्रम मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट, कुरुक्षेत्र की ओर से आयोजित किया गया। ट्रस्ट द्वारा अन्नपूर्णा मुहिम के तहत जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों की सहायता के लिए भोजन, राशन, कपड़ा, मकान, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों में सहयोग किए जाने की जानकारी दी गई। आयोजन का समापन सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण के संदेश के साथ हुआ।






